पिता के साथ महिंद्रा थार की टेस्ट ड्राइव पर निकले उमर अब्दुल्ला, तारीफ से गदगद हुए आनंद महिंद्रा

नई दिल्ली। हाल में लॉन्च हुई महिंद्रा की नई थार ने मार्केट में धूम मचा रखी है। नई थार के लुक के दीवानों की लिस्ट में एक राजनेता का भी नाम जुड़ गया है। ये नेता हैं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। उमर अब्दुल्ला ने हाल ही लॉन्च की गई महिंद्रा की नई थार की टेस्ट ड्राइव ली है। उमर अब्दुल्ला भी महिंद्रा थार के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने ड्राइव के बाद इसकी खूब तारीफ की है। उमर अब्दुल्ला ने नई महिंद्रा थार का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

पिता के साथ टेस्ट ड्राइव पर निकले उमर

पिता के साथ टेस्ट ड्राइव पर निकले उमर

ड्राइविंग के दौरान उमर अब्दुल्ला के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी उनके साथ कार में मौजूद थे। उमर ने ड्राइविंग के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो खुद महिंद्रा थार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उमर अब्दुल्ला ने महिंद्रा थार बनाने वाली टीम का धन्यवाद किया और कहा कि उम्मीद है कि यह SUV लोगों को खूब पसंद आएगी।

महिंद्रा थार की तारीफ में कही ये बात

महिंद्रा थार की तारीफ में कही ये बात

महिंद्रा थार की तारीफ में उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, नई महिंद्रा थार में पिता को घुमाने ले गया। क्या अद्भुत वाहन है! मुझे छोटी ड्राइव बहुत पसंद आई और इसे लंबी दूरी तक ले जाने का इंतजार नहीं कर सकता, जब बर्फबारी होती है और पहाड़ों में इसे ऑफ-रोड चलाऊं। टीम महिंद्रा का अभिवादन। कुडोस आनंद महिंद्रा। उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर आनंद महिंद्रा की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

तारीफ से गदगद दिखे आनंद महिंद्रा

तारीफ से गदगद दिखे आनंद महिंद्रा

उमर के ट्वीट का जवाब देते हुए महिंद्र ग्रुप के चैयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा कि, आपकी ओर से आया यह बेहद ही शानदार कॉम्पलीमेंट हैं। मुझे पता है कि आप जो भी कार चलाते हैं, उसमें बहुत कुछ देखते हैं। महिंद्रा ने नई महिंद्रा थार गांधी जयंती के मौके पर यानी दो अक्टूबर को लॉन्च की है। सेकेंड जेनरेशन महिंद्रा थार 2020 की शुरुआती कीमत 9.8 लाख रुपये है। लॉन्चिंग के साथ ही महिंद्रा थार की बुकिंग भी शुरू हो गई है, और आधिकारिक रूप इसकी डिलिवरी एक नवंबर से शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+