जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है। तकरीबन हर रोज सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है और पिछले कुछ दिनों में दर्जनों आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। आज एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के सोपोर के हर्दशिव इलाके सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जानकारी के अनुसार इलाके में 2-3 से आतंकी छिपे हो सकते हैं। वहीं सेना ने एक आतंकी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

इससे पहले मंगलवार को पुलवामा के बांदजू इलाके सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में सेना और पुलिस के जवान शामिल हैं। एनकाउंटर में दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है।सेना ने आतंकियों के पास से 2 एके-47 को बरामद किया है। वहीं इस एनकाउंटर के दौरान एक जवान घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो वीरगति को प्राप्त हो गए।
सोमवार को भी अनंतनाग के वेरीनाग कापरान इलाके में सेना ने कुछ आतंकियों को घेर लिया था और जवानों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पिछले कुछ दिनों में सेना ने घाटी में दर्जनों आतंकियों को अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर किया है। रविवार को सेना ने शोपियां में एनकाउंटर के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया था। जबकि सेना ने शुक्रवार को दो अलग-अलग एनकाउंटर में 8 आतंकियों को ढेर कर दिया था। सेना ने शोपियां जिले के मुनंद इलाके के में 5 आतंकियों को मार गिराया है। श्रीनगर में सेना के पीआरओ ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया था कि ऑपरेशन में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के अवंतिपोरा के पंपोर के मीज गांव में भी सेना एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications