जम्मू कश्मीर: पुलवामा के त्राल में फिर एनकाउंटर, घर में छिपे हैं दो आतंकी
पुलवामा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के तहत आने वाले त्राल में एक बार फिर एनकाउंटर जारी है। दक्षिण कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अरिपाल में एनकाउंटर जारी है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यहां के एक घर में एक से दो आतंकी छिपे हुए हैं। ताजा एनकाउंटर में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। अरिपाल में सेना को एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर कासो लॉन्च किया गया और सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया।

दो दिन पहले मारे गए थे तीन आतंकी
दो दिन पहले ही त्राल के गुलशनपोरा में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे। ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।पुलवामा में पिछले करीब 10 दिनों से आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हो रहे हैं। यहां पर 28 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी को ढेर किया था तो इसके अगले ही दिन चार आतंकी मारे गए थे। इससे पहले 22 दिसंबर को पुलवामा में छह आतंकी मारे गए थे जो कि जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications