Jammu Kashmir: साउथ कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकीी

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की गई है। इस एनकाउंटर में दो अज्ञात आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। अभी एक हफ्ते पहले ही पुलवामा में एनकाउंटर हुआ था और उसमें तीन आतंकियों को मारा गया था। यह एनकाउंटर पुलवामा के डांगेरपोरा इलाके में हो रहा था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च कर दिया है।

pulwama.jpg

यह भी पढ़ें-कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान का समर्थन करने वाली ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने बदला रुख

हंदवाड़ा में भी एक एनकाउंटर

पुलवामा से अलग हंदवाड़ा में भी एक एनकाउंंटर जारी है। यह एनकाउंटर हंदवाड़ा के छंजमुल्‍ला इलाके में चल रहा है। इस एनकाउंटर से पहले नार्थ कश्‍मीर के बारामूला में नियत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्‍तान की तरफ से हुई फायरिंग में जो दो जवान शुक्रवार को घायल हो गए थे, शनिवार को वो शहीद हो गए हैं। पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन का असर घाटी में नजर नहीं आ रहा है। लॉकडाउन के दौरान घाटी में काउंटर टेरर ऑपरेशंस में खासी तेजी आई है। अप्रैल में पाकिस्‍तान की तरफ से आए आतंकियों को सुरक्षाबलों की तरफ से ढेर करने के आंकड़े में तेजी आई है। 17 अप्रैल को सेना प्रमुख जनरल नरवाणे ने कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार पाकिस्‍तान की तरफ से हो रही गोलीबारी के लिए पड़ोसी देश की निंदा की थी। उन्‍होंने कहा था कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है मगर पड़ोसी देश मुश्किलें बढ़ाने से बाज नहीं आ रहा है। पिछले एक हफ्ते के दौरान कश्‍मीर घाटी में हुए अलग-अलग एनकाउंटर्स में सेना और सुरक्षाबलों ने करीब 15 आतंकियों को ढेर किया है। जनरल रावत भी कह चुके हैं कि एलओसी पर हालात नियंत्रण में हैं मगर इसके बाद भी नाजुक बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+