जम्मू-कश्मीर: बडगाम और शोपियां में एनकाउंटर, मारे गए 3 आतंकवादी, एक पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर: बडगाम और शोपियां में एनकाउंटर, मारे गए 3 आतंकवादी, एक पुलिसकर्मी शहीद

Jammu Kashmir encounter in Budgam: जम्मू-कश्मीर के बडगाम और शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। शोपियां में गरुवार देर रात से मुठभेड़ जारी है। बडगाम में शुक्रवार सुबह एनकाउंटर शुरू हुआ। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक शोपियां एनकाउंटर में आतंकवादी मारे गए हैं। जिनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस और सुरक्षाबल दोनों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला हुआ है और सर्च ऑपरेशन जारी है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा है कि शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के तीनों आतंकी मारे गए हैं।

Recommended Video

    Jammu Kashmir Encounter : Shopian और Budgam में मुठभेड़,SPO शहीद,तीन आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    Jammu Kashmir

    वहीं बडगाम में चल रहे ऑपरेशन में एक पुलिस कर्मी एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए हैं। एक अन्य पुलिस कर्मी एसजी सीटी मंजूर अहमद घायल हो गए हैं। बडगाम के बीरवाह इलाके से लेकर शोपियां तक सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

    सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी बडगाम इलाके में आतंकवादी छिपे हैं। सूचना पाकर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में दबिश की तो आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद ही दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई। यह एनकाउंटर ऐसे वक्त में हुआ जब विदेशी राजदूतों का एक दल कश्मीर घाटी का हाल जानने के लिए दौरे पर आए हैं।

    बता दें कि 18 फरवरी को सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी थी कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना खुफिया विभाग से मिली थी। आतंकी जिले के ही वामपोरा का रहने वाला है। खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने वामपुरा में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आतंकी के पास से से पिस्तौल और हथगोला बरामद किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+