जम्मू कश्मीर: शोपियां में जारी है आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर
शोपियां। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। दक्षिण कश्मीर के शोपिया में यह एनकाउंटर इमाम साहिब इलाके में चल रहा है। एनकाउंटर में दो आतंकियों के भी मारे जाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि एक आतंकी को सेना ने घेरा हुआ है। जो जानकारी सूत्रों की ओर से दी गई है उसके मुताबिक शोपियां में आतंकियों ने पहले सेना की पेट्रोल पार्टी पर हमला किया था। पिंजुरा इलाके में हुए हमले के बाद सेना ने इलाके को घेर लिया और फिर एनकाउंटर शुरू हुआ। इस एनकाउंटर में अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications