जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा में जारी है एनकाउंटर, एक जवान शहीद, तीन आतंकी भी ढेर

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह एनकाउंटर तड़के शुरू हुआ है। दक्षिण कश्‍मीर के तहत आने वाले पुलवामा के सिरनू गांव में यह एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों ही आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे।

pulwama-encounter.jpg

अब तक 240 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों को यहां पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी और इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई और इसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से भारी फायरिंग जारी है। एनकाउंटर में दो जवान भी घायल हैं। गुरुवार को बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था। इस मुठभेड़ में लश्‍कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मारा गया था। इससे पहले नौ दिसंबर को भी एनकाउंटर हुआ और उस एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो इस वर्ष घाटी में 240 से ज्‍यादा आतंकी मारे गए हैं। साल 2010 के बाद से घाटी में इतने ज्‍यादा आतंकियों को ढेर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+