जम्मू कश्मीर: सोपोर में आंतकियों ने SPO को गोली मारी,एक नागरिक की मौत
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। बुधवार शाम को सेना के जवानों आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ शुरू हुई। घटना की अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं आतंकियों ने सोपोर में एसपीओ को गोली मार दी। गंभीर हालत में एसपीओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई है।

जम्मू-कश्मीर का बडगाम जिला बीते कुछ समय से लगातार आतंकी गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। एक दिन पहले ही पुलिस ने यहां के 6 स्थानीय युवकों को आतंकी संगठन ज्वाइन करने से बचाया। पुलिस को इन 6 युवकों के आतंकी संगठन से जुड़ने का इनपुट पहले ही मिल चुका था, जिसके बाद इन सभी को रोक लिया गया।
इससे पहले रविवार को बडगाम में आतंकवादियों के चार सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था। पुलिस ने रविवार को खुफिया सूचना पर एस के पुरा के कनिहामा निवासी मुजामिल नबी,उमर एजाज और कांतेबाग निवासी रऊफ भट और इश्फाक भट को गिरफ्तार किया। चारों मध्य कश्मीर के मागम बड़गाम इलाके में आतंकवादियों को परिवहन संबंधी और रहने की सुविधा मुहैया कराने में कथित तौर पर संलिप्त थे।
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में लश्कर आतंकी का सहयोगी गिरफ्तार, जिंदा चाइनीज ग्रेनेड बरामद












Click it and Unblock the Notifications