जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा में जारी है एनकाउंटर, अब तक दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। ताजा खबरों के मुताबिक इस एनकाउंटर में अब तक दो आतंकी ढेर हो चुके हैं। दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में यह एनकाउंटर द्रागाम इलाके में सोमवार शाम से ही चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स में यहां पर दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की खबरें थीं। इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है।

pulwama.jpg

पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों ने की फायरिंग

एनकाउंटर पुलवामा के पचार इलाके में उस समय शुरू हुआ जब कुछ अज्ञात आतंकियों ने 44 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, सीआरपीएफ की 182/183 बटालियन और पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग शुरू की थी। वहीं, एक दूसरे घटनाक्रम में सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के गासीगुंड में एक आईईडी को निष्क्रिय किया है। सोमवार को नॉर्थ कश्‍मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को तीन संदिग्‍धों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को इसके पास से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। फिलहाल इस मामले में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। आतंकी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह डेलिना इलाके में जारी स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) भर्ती के दौरान ग्रेनेड अटैक करने की कोशिश कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+