जम्मू कश्मीर: सेना ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को किया ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा था, जिसमे सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने दो आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह एनकाउंटर अनंतनाग के मुनवार्ड इलाके में चल रहा था। जानकारी के अनुसार यहां 1-2 आतंकी छिपे थे, जिन्हें सेना ने घेर लिया था। एनकाउंटर में पुलिस, सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। इलाके में किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैले इसके लिए इंटरनेट की सेवा को बंद कर दिया गया था।

एनकाउंटर के बाद काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों के पास हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना के वाहन पर हमला किया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की थी। जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बड़ी संख्या में हथियारबंद आतंकवादी मौजूद हैं और ये प्रदेश में घुसपैठ की फिराक में हैं।
गौरतलब है कि घाटी में रविवार को भी हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में आतंकियों ने सेना पर हमला बोल दिया था, सेना के साथ हुए एनकाउंटर में आतंकियों के पास काफी मात्रा में हथियार बरामद किया गया था। सेना ने इससे पहले अनंतनाग में एक आतंकी को मार गिराया था।
इसे भी पढ़ें- अब एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में बैग से निकालने होंगे ये आइटम, प्रक्रिया को तेज करने के लिए निर्देश जारी












Click it and Unblock the Notifications