जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा है एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है, जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर बडगाम के सुतसू गांव में चल रहा है जहां सेना ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है, दोनों ही ओर से फायरिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। एनकाउंटर में चार जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आस पास के इलाके को खाली कर दिया है और स्थानीय लोगों को यहां से दूर रहने को कहा हैं। बता दें कि इससे पहले शोपियां में गुरुवार को सेना का आतंकियों के साथ एनकाउंटर हुआ था, इस एनकाउंटर में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को आतंकियों ने शोपियां में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान शोपियां के बेमनीपोरा के रहने वाले 24 साल के तनवीर अहमद के रूप में हुई है, जिसका शव कचौरा से बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि युवक को घर के पास ही आतंकियों ने गोली मारी थी।गोली लगने के तुरंत बाद ही तनवीर अहमद को नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी।









Click it and Unblock the Notifications