जम्मू-कश्‍मीर: श्रीनगर में शिक्षा मंत्री नईम अख़्तर के घर पर देर रात पेट्रोल बम से हुआ हमला

जम्मू एंड कश्मीर में हिंसा का दौर जारी है। ताज़ा वाकया है राज्य के शिक्षामंत्री नईम अख़्तर के श्रीनगर स्थित घर पर पेट्रोल बम से हमला होना। हालांकि, इस हमले में किसी को चोट नहीं आई है। हमले के वक्त नईम व उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे।

शिक्षा मंत्री के घर पर आधी रात में फेंके गए पेट्रोल बम

पैरी पोरा में नईम का घर है और उसमें 2 कंपाउंड हैं। 1 अगस्त की देर रात हुए इस हमले में एक बम मकान के अंदर गिरा जबकि दूसरा घर के बाहर ही गिर गया। इस हमले से मकान में लगे शीशे टूट गए।

हमले की खबर के बाद पुलिस आधिकारी फ़ौरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नईम पिछले एक साल से इस मकान में नहीं रह रहे हैं। वह गुपकार रोड पर आवंटित सरकारी बंगले में रहते हैं, जो कि हाई सिक्योरिटी ज़ोन कें अतर्गत आता है।

हमलावरों का पता लगाने के लिए जांच अधिकारी मामले का सीसीटीवी फुटेज़ खंगाल रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी नईम अख्तर पर हमला हुआ था जब वह उत्तर कश्मीर के एक गांव में कानून व्यवस्था की कंडीशन और अस्पताल प्रबंधन का जायज़ा लेकर लौट रहे थे। बांदीपोर से श्रीनगर आते नईम के काफ़िले पर हमलावरों ने निशाना साधा था।

नईम को निशाना बनाकर किए जा रहे इन लगातार हमलों के मायने निकाले जाने शुरू हो गए हैं। आखिर नईम को ही बार-बार टार्गेट पर क्यों रखा जा रहा है और ऐसा कौन कर रहा है, यह भविष्य के गर्भ में छिपा है। लेकिन इतना तो तय है कि जो भी ऐसा कर रहा है उसे घाटी में अशांति फैलाने में रुचि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+