जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन के बाद बोले डीजीपी, काम करना होगा आसान
नई दिल्ली। जिस तरह से जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी ने पीडीपी से अपना समर्थन वापस लिया और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को इस्तीफा देना पड़ा उसके बाद यहां राज्यपाल शासन लगा दिया गया है। राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने राज्य की कमान संभाल ली है। साथ ही छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम को कश्मीर में लाया गया है। वहीं दूसरी तरफ डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि अब वह दबाव मुक्त होकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब आतंकियों के खिलाफ होने वाले ऑपरेशन में तेजी आएगी, क्योंकि राज्यपाल शासन में काम करना आसान होगा।

वैद ने कहा कि हमारे ऑपरेशन जारी रहेंगे, रमजान के दौरान हमने इसपर रोक लगाई थी, लेकिन अब इसे तेज किया जाएगा। उनसे जब पूछा गया कि क्या राज्यपाल शासन से उनके काम पर कोई फर्क पड़ेगा तो उन्होने कहा कि मुझे लगता है कि इससे काम करना थोड़ा आसान हो जाएगा। रमजान में सीजफायर की वजह से आतंकियों को फायदा पहुंचा है, हालांकि कैंप मे होने वाले हमलों का जवाब देने की इजाजत थी लेकिन अगर हमारे पास कोई जानकारी है तो उस आधार पर ऑपरेशन नहीं करने की इजाजत थी।
आपको बता दें कि 19 जून को जम्मू कश्मीर की गठबंधन की सरकार गिर जाने के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि हमने जम्मू में गौरक्षा और रासना केस को अच्छे से डील किया और पूरे सूबे को बांधकर रखा। उन्होंने कहा कि हमने काफी काम किए और इस बात का उन्हें इत्मीनान है। हमारा जो एजेंडा ता उस पर चले और आगे भी चलते रहेंगे। महबूबा ने कहा कि पाक से अच्छा रिश्ता, सीजफायर, 370 को बचाना, युवाओं से मुकदमें हटाना हमारा एजेंडा था और उसमें हम कामयाब रहे। महबूबा ने कहा कि हम पावर के लिए नहीं बल्कि कश्मीर में शान्ति के लिए भाजपा के साथ गए थे।
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने लगातार राज्य सरकार को समर्थन दिया, 80 हजार करोड़ का पैकेज भी दिया, लेकिन राज्य सरकार ने हालात को संभाला नहीं। माधव ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी में परिस्थितियों को संभाल नहीं पाई, सरकार लगातार फेल रही। सरकार ने काम नहीं किया। ऐसे में तीन साल की सरकार चलाने के बाद भाजपा ने पीडीपी से अलग होने का फैसला किया है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications