जम्मू-कश्मीर: डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने दिया इस्तीफा, कविंदर गुप्ता को मिली कमान

जम्मू। जम्मू कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी गठबंधन में लगातार मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं। शनिवार देर रात जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस्तीफा दिया। निर्मल सिंह के इस्तीफे के बाद विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता को राज्य का नया डिप्टी सीएम नियुक्त किया जाएगा। सिंह के इस्तीफे के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं सामने आई है।

nirmal

हालांकि पहले से ही कयाल लगाए जा रहे थे कि, जल्द महबूबा कैबिनेट में फेरबदल देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को राज्यपाल द्वारा सोमवार दोपहर में कन्वेंशन सेंटर में शपथ दिलाई जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के बजाय कन्वेंशन सेंटर में इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जम्मू कश्मीर सरकार पहले ही अपना अड्डा ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में स्थानांतरित कर चुकी है।

मंत्री पद के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, सुखनंदन चौधरी, शक्ति परिहार, राजेश जसरोता और रविंदर रैना के नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि पार्टी की और से किसी के नामों की घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों ने बताया कि इस बात की प्रबल संभावना है कि एक या 2 राज्यमंत्रियों को उनके अच्छे कामकाज को ध्यान में रखकर कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट किया जा सकता है। वहीं पीडीपी की कोटे से एक विधायक को मंत्री पद सौंपा जाएगा। जो हसीब द्राबू के बर्खास्त होने के बाद से खाली है।

जम्मू-कश्मीर सरकार में बीजेपी के 6 कैबिनेट मंत्री, जिनमें सज्जाद लोन भी शामिल हैं, और 3 राज्य मंत्री हैं। वहीं पीडीपी कोटे में 14 विधायक मंत्री पद पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+