जम्मू कश्मीर: CRPF जवान ने अपने सहयोगियों पर फायरिंग कर खुद को मारी गोली, मौत

श्रीनगर। सीआरपीएफ के एक जवान ने श्रीनगर में आर्मी कैंप के अंदर अपने ही दो सहयोगी जवानों पर गोलीबारी कर खुद को गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना शनिवार देर रात हुई और सुसाइड किए जवान की पहचान मुकेश भावुक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि भावुक सीआरपीएफ की 29 बटालियन के पंथा चौक कैंप में किसी मुद्दे पर अपने ही एक साथी के साथ उलझ गया, जिसके बाद जिसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस राइफल का इस्तेमाल करके गोलियां चला दीं।

J&K: अपने सहयोगियों पर फायरिंग कर जवान ने खुद को मारी गोली

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद भावुक ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। घायलों हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, अपने सहयोगियों को घायल करने के बाद सीआरपीएफ जवान ने खुद को एक बाथरूम में बंद कर लिया, जहां उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर ही गोली चला कर सुसाइड कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विभागीय जांच का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+