J&K: कांग्रेस नेता का आतंकी गतिविधियों में मारे गए युवकों के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे का वादा

J&K: कांग्रेस नेता का आतंकी गतिविधियों में मारे गए युवकों के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे और नौकरी का वादा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के पर्यवेक्षक सगीर सईद खान ने सरकार बनने पर आतंक के मामलों में बंद युवाओं को छोड़ने और भाजपा नेताओं पर मुकदमें करने की बात कही है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि उनकी सरकार आई तो जिन युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल बताकर मारा गया है, उनको एक-एक करोड़ के मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

भाजपा लोगों पर जुल्म कर रही है

भाजपा लोगों पर जुल्म कर रही है

सगीर सईद खान ने जम्मू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कभी जन्नत कहलाने वाले कश्मीर में आज लाशें ही लाशें दिख रही हैं। भाजपा ने सूबे पर जुल्म किया है। अगर कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो घाटी में जो निर्दोष लोग मारे गए हैं उनके परिजनों के एक करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के शक में जो लोग जेल में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाएगा।

भाजपा नेताओं को फांसी के फंदे तक लाएंगे

भाजपा नेताओं को फांसी के फंदे तक लाएंगे

सगीर सईद खान ने इस दौरान कहा कि भाजपा जो कर रही है, वो किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपा के जो नेता कश्मीर में आम लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार होंगे, चाहे वह कितना बड़ा और ताकतवर नेता हो, उसे फांसी के फंदे तक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस कदर तानाशाही कर रहे हैं कि सेना को भी भाजपा नेताओं के आदेश मानने को मजबूर किया जा रहा है।

भाजपा ने राहुल से मांगा जवाब, कांग्रेस ने किया किनारा

भाजपा ने राहुल से मांगा जवाब, कांग्रेस ने किया किनारा

सगीर सईद के बयान पर कांग्रेस ने किनारा कर लिया है राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने सईद के बयान को उनकी निजी राय कहते हुए कहा कि कांग्रेस उनके बयान से सहमत नहीं है। हम पार्टी आलाकमान से इस मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी को गलत कहते हुए ट्वीट किया, राहुल गांधी यह स्पष्ट करेंगे कि कांग्रेस का आधिकारिक स्टैंड क्या है? क्या हिरासत में लिए गए आतंकवादियों को छोड़ा जाएगा, हर आतंकवादी को 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा और कानून में संशोधन कर बीजेपी नेताओं को मौत की सजा सुनाई जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+