बनिहाल ब्लास्ट: CRPF काफिले के पास कार धमाका करने वाले आरोपी ने कबूला जुर्म, देखें VIDEO

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में बीते 30 मार्च को CRPF काफिले के पास हुए कार धमाके के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ये गिरफ्तारी की है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी शोपियां का रहने वाला है और उसका नाम ओवैस अमीन है। आरोपी ने बताया कि उसे फोन पर निर्देश मिले थे कि सीआरपीएफ के काफिले के पास जाकर स्विच दबा देना। आरोपी ने कैमरे के सामने भी अपना गुनाह कबूल किया है और न्‍यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो शेयर किया है।

बनिहाल ब्लास्ट: CRPF काफिले के पास कार धमाका करने वाले आरोपी ने कबूला जुर्म, देखें VIDEO

ओवैस ने कबूल किया है कि मेरा काम कार को चलाकर ले जाना और बटन को दबाना था। बटन दबाने के समय मैं कार में ही मौजूद था। इस घटना को अंजाम देते समय मैं अकेला ही था।' यह नहीं मालूम था कि कौन लोग थे। मुझे नहीं पता गाड़ी में क्या-क्या था।

आपको बता दें कि बीते शनिवार को जम्मू की तरफ जा रहे सीआरपीएफ के एक काफिले के जवाहर सुरंग पार करने के तुरंत बाद तेतहर गांव के पास बनिहाल शहर से 7 किलोमीटर दूर एक सैंट्रो कार में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। इसमें सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक वाहन को मामूली क्षति पहुंची थी। निजी वाहन का चालक आग लगने से पहले ही वहां से फरार होने में सफल रहा था।

देखें आरोपी का कबूलनामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+