जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां के मोलू चितरगाम इलाके के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों में ये गोलीबारी हो रही है।

Encounter in Shopian, कश्मीर में एनकाउंटर, शोपियां में एनकाउंटर, Jammu Kashmir, kashmir, Encounter, Shopian, जम्मू कश्मीर, शोपियां

भारतीय सेना ने कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी एक आतंकी को पकड़े जाने की सूचना दी है। सेना की ओर से बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बांदीपोरा में चक चंदरगर के बागों में आतंकी रुके हुए हैं। इसके बाद एक ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद एक आतंकवादी को पकड़ लिया गया। उसके पास मैगजीन के साथ एक पिस्टल और कारतूस मिले हैं।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों आतंकियों के बीच एक दिन से ज्यादा समय तक एनकाउटंर चला था। बारामुला जिले के करीरी इलाके में सोमवार सुबह सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तैनात थी। तभी घात लगाकर आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया और अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में जम्मू कश्मीर के एसपीओ मुजफ्फर अहमद सहित कुल तीन लोग शहीद हो गए। घटना के बाद आतंकी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। जिसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च के बाद मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया। एनकाउंटर सोमवार के बाद मंगलवार को भी चला और एक आतंकी मंगलवार को मारा गया।

घाटी में बीते कुछ दिनों में लगातार आतंकी हमले देखने को मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया है। कश्मीर में बीते कुछ दिनों में कई नेताओं को भी निशाना बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+