जम्मू-कश्मीर में नगरीय निकाय चुनाव का पहला दौर खत्म, 11 जिलों में हुई वोटिंग

नई दिल्ली। आतंकवादियों की धमकी और कुछ राजनीतिक दलों के बायकॉट के बीच आज जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी, वोटिंग को देखते हुए राज्य में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था, पहले चरण में कुल 11 जिलों में वोटिंग की गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में 13 साल बाद निकाय चुनाव हो रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में नगरीय निकाय चुनाव का पहला दौर खत्म, 11 जिलों में हुई वोटिंग

पढ़े लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Oct 08, 2018, 4:59 PM IST

जम्मू-कश्मीर में लोकल बॉडी इलेक्शन के लिए पहले दौर की वोटिंग सोमवार शाम चार बजे समाप्त हो गई। कुल 11 जिलों में मतदान हुआ।
Oct 08, 2018, 4:59 PM IST

दोपहर एक बजे तक करगिल में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुंछ में भी मतदान प्रतिशत बाकी जगहों की तुलना में काफी बेहतर रहा।
Oct 08, 2018, 3:14 PM IST

चुनाव के दौरान बांदीपोरा के कई इलाकों से पथराव की खबरें।
Oct 08, 2018, 3:14 PM IST

दोपहर 1 बजे तक अनंतनाग में 6.1%, बडगाम में 12%, बांदीपोरा में 2.5%, बारामुला में 3.7%, कुपवाड़ा में 26.3%, श्रीनगर में 5.1%, कारगिल में 73.6%, लेह में 44.2%, जम्मू में 43.4%, पुंछ में 63.5% और राजौरी में 67.7% वोटिंग हुई है।
Oct 08, 2018, 2:23 PM IST

बडगाम में एक नगरपालिका वार्ड में सुबह नौ बजे तक सिर्फ चार वोट पड़े, जबकि बांदीपोरा जिले के एक मतदान केंद्र में आठ वोट डाले गए, जहां दो घंटे में 187 वोट पड़े हैं।
Oct 08, 2018, 12:48 PM IST

11 बजे तक दर्ज किया गया मतदान प्रतिशत- अनंतनाग- 5%, बडगाम- 3% बांदीपोरा- 2%, बारामुल्ला- 3%, जम्मू- 34%, कारगिल- 33%, कुपवाड़ा- 18 %, लेह- 26%, पुंछ- 47%, राजौरी- 55% और श्रीनगर- 3.50%
Oct 08, 2018, 12:09 PM IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और पूर्व डेप्युटी सीएम कविंद्र गुप्ता ने डाला वोट।
Oct 08, 2018, 12:05 PM IST

वोटिंग के दौरान बांदीपोरा में एक पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी हुई है, जिसमें BJP प्रत्याशी आदिल अहमद बहरू घायल हो गए हैं, वह बांदीपोरा के वार्ड 15 से चुनाव लड़ रहे हैं।
Oct 08, 2018, 10:43 AM IST

सुबह 9:30 बजे तक जम्मू जिले में 21 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Oct 08, 2018, 10:31 AM IST

श्रीनगर के बेमिना बूथ पर कुछ वोटरों ने फोटो जर्नलिस्ट को तस्वीरें खींचने से मना किया।
Oct 08, 2018, 9:37 AM IST

शुरुआती एक घंटे में बांदीपोरा के 17 वार्डों में कुल 48 वोट डाले गए।
Oct 08, 2018, 9:06 AM IST

बहिष्कार के बावजूद कश्मीर के कई बूथों पर बंपर वोटिंग जारी है।
Oct 08, 2018, 9:06 AM IST

चार चरणों में होने वाले आपको बता दें कि प्रदेश में 13 साल बाद निकाय चुनाव हो रहे हैं।
Oct 08, 2018, 9:05 AM IST

4 चरणों में होने वाले चुनाव के लिए कुल 2,990 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Oct 08, 2018, 9:05 AM IST

वोटों की गिनती 20 अक्टूबर को होगी, आज वोटिंग के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है।
Oct 08, 2018, 9:05 AM IST

दूसरे चरण का मतदान 10 अक्टूबर को, तीसरे फेज की वोटिंग 13 अक्टूबर और अंतिम चरण का मतदान 16 अक्टूबर को होगा।
Oct 08, 2018, 9:05 AM IST

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकायों के चुनाव चार चरणों में होंगें, जिसमे पहला चरण आज है।
Oct 08, 2018, 9:04 AM IST

यासीन मलिक और सैयद अली शाह गिलानी को भी नज़रबंद किया जा चुका है।
Oct 08, 2018, 9:04 AM IST

वोटिंग के दौरान कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज़ उमर फारूक को नज़रबंद कर लिया गया।
Oct 08, 2018, 9:00 AM IST

वोटिंग को देखते हुए दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।
Oct 08, 2018, 9:00 AM IST

सोमवार को जिन जिलों में वोटिंग हो रही है उनमें अनंतनाग (4 वार्ड), बडगाम (1 वार्ड), बांदीपोरा (16 वार्ड), बारामूला (15 वार्ड), जम्मू (153 वार्ड), करगिल (13 वार्ड), कुपवाड़ा (18 वार्ड), लेह (13 वार्ड), पुंछ (26 वार्ड), राजौरी (59 वार्ड), श्रीनगर (3 वार्ड) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+