जम्मू कश्मीर: सुरक्षा में तैनात जवान पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक, शहीद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौगाम में शुक्रवार देर रात आतंकियों ने एक पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ एएसआई पर हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई जवान शहीद हो गया है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जवान पर हमले के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शहीद हुए जवान का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।

इससे पहले बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए थे। साथ ही इसमें सेना के जवान बृजेश कुमार भी शहीद हो गए थे। शुक्रवार सुबह यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के सोपोर के पाजलपोरा इलाके में हुई थी।
सोपोर के एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. बता दें कि गुरुवार को ही सुरक्षा बलों ने कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में 6 आतंकियों को मारा था।












Click it and Unblock the Notifications