जम्मू कश्मीर: इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स की फ्लैग मीटिंग
जम्मू। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच सोमवार को इंटरनेशनल बॉर्डर कमांडेंट लेवल की मीटिंग हुई। इस दौरान इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग को रोकने समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। बीएसएफ के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के आग्रह पर रामगढ़ एरिया में दोपहर 12.30 बजे दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई।

अधिकारी के मुताबिक, भारती की तरफ से बीएसएफ कमांडेंट एमके यादव ने भाग लिया और पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से विंग कमांडेंट मेहरान ने फ्लैग मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर तनाव और फायरिंग को लेकर चर्चा की।
बता दें कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को एक पर ब्रिगेड कमांडर लेवल के अधिकारियों की फ्लैग मिटिंग हुई थी। इस मीटिंग का उद्देश्य एलओसी पर शांति बनाए रखने और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की रोकने पर फोकस करना था।
भारत की तरफ से ब्रिगेडियर वीएस सेखन और पाकिस्तान सेना की ओर से ब्रिगेडियर कैयसर ने नेतृत्व किया। दोनों देशों 2003 सीजफायर समझौते का निष्ठा से पालन करने को लेकर बातचीत की।
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: सीजफायर समझौते पर भारत-पाकिस्तान ने की फ्लैग मीटिंग












Click it and Unblock the Notifications