जम्मू कश्मीर: सीजफायर समझौते पर भारत-पाकिस्तान ने की फ्लैग मीटिंग

श्रीनगर। पुंछ-रावलकोट पॉइंट पर ब्रिगेड कमांडर लेवल के अधिकारियों की फ्लैग मिटिंग हुई। इस मीटिंग का उद्देश्य एलओसी पर शांति बनाए रखने और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की रोकने पर फोकस करना था। भारत की तरफ से ब्रिगेडियर वीएस सेखन और पाकिस्तान सेना की ओर से ब्रिगेडियर कैयसर ने नेतृत्व किया। दोनों देशों 2003 सीजफायर समझौते का निष्ठा से पालन करने को लेकर बातचीत की।

जम्मू कश्मीर: सीजफायर समझौते पर भारत-पाक ने की फ्लैग मीटिंग

इससे पहले 29 मई को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने एक विशेष हॉटलाइन संपर्क स्थापित किया। दोनों पक्षों ने एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और पूरी तरह से समझौते को लागू करने पर सहमति व्यक्त की थी। बता दें कि सीजफायर उल्लंघन को रोकने को लेकर दोनों देशों के बीच पिछले एक साल में कई बार फ्लैग मिटिंग्स हुई हैं, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन में कोई कमी नहीं आई।

बता दें कि 23 नवंबर 2003 को ईद-अल-फितर की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के तत्कालीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरुल्ला जमाली द्वारा इस समझौते का मसौदा तैयार किया गया था। भारत ने जमाली के प्रस्ताव के कुछ ही दिनों बाद समझौते को स्वीकार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 6 आतंकी ढेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+