जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में LoC के करीब ब्लास्ट, सेना का जवान जख्मी
कुपवाड़ा। जम्मू कश्मी के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब एक लैंडमाइन ब्लास्ट की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट में सेना का एक जवान घायल है। कश्मीर की मीडिया की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि रविवार रात ब्लास्ट नॉर्थ कश्मीर के तहत आने वाले कुपवाड़ा जिले में स्थित पिंपल पोस्ट के करीब हुआ है। जो जवान घायल हुआ है उसकी पहचान भूपेन छेत्री के तौर पर हुई है। इस घटना में फिलहाल और ज्यादा जानकारी की इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications