जम्मू-कश्मीर: BJP नेता पर आतंकी हमला, फायरिंग कर हथियार लूटने की कोशिश
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बलहामा इलाके में भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहम्मद अनवर खान और उनके दो बॉडीगार्ड पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हथियारों से लैसे आतंकियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि किसी के भी जख्मी होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बॉडीगार्ड्स से हथियार छीनने के लिए यह हमला किया था। फायरिंग होते ही अनवर खान की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड ने भी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की जिसके बाद आतंकी वहां से फरार हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की सूचना मिलते ही सेना की टुकड़ी, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने फिलहाल मामला भी दर्ज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आतंकियों ने बीजेपी नेता के घर ग्रेनेड से हमला किया था, हालांकि उस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications