जम्मू कश्मीर: डल झील में रैली निकाल रहे भाजपा नेताओं की नाव पलटी, कई पत्रकार भी थे साथ

डल झील में भाजपा नेताओं की बोट पलटी, jammu kashmir, jammu kashmir, kashmir, BJP Campaign boat Overturns In Dal Lake, BJP, Srinagar, Dal Lake, जम्मू कश्मीर, श्रीनगर, भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को श्रीनगर की डल झील पर चुनावी रैली की। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रैली में शामिल एक नाव डल झील में पलट गई। कम से कम चार भाजपा नेता और रैली को कवर कर रहे तीन से चार कैमरामैनऔर रिपोर्टर झील में गिर गए। राहत की बात ये रही कि समय रहते सबको पानी से निकाल लिया गया।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Dal Lake में BJP की चुनाव प्रचार रैली, नेताओं की नाव पलटी | वनइंडिया हिंदी
    jammu kashmir BJP Campaign boat Overturns In Srinagar Dal Lake

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा की रैली में शामिल से शिकारा उस समय पलटा जब वो किनारे से ज्यादा दूर नहीं था। शिकारे के पलटते ही वहां मौजूद स्थानीय युवक मदद के लिए दौड़े और सभी को पानी से निकाल लिया। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने एक टीवी चैनल से बतााया है कि शिकारा में जो लोग मौजूद थे, वो सभी एकदम ठीक हैं।

    जम्मू-कश्मीर में इन दिनों जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दल ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही हैं। भाजपा की आज श्रीनगर में डल झील पर रैली थी। जिसमें अनुराग ठाकुर, तरुण चुग और शाहनवाज हुसैन जैसे भाजपा के बड़े चेहरे भी शामिल हुए।

    अनुराग ठाकुर ने इस चुनावी रैली में कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने बंदूक और गोलियों को चुनने की बजाए चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है। यहां के युवाओं को एहसास हो चुका है कि फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का परिवार सिर्फ स्वयं के बंगले बनाने की दिशा में काम करते हैं। बीजेपी ने अनुराग ठाकुर को जम्मू-कश्मीर राज्य में चुनाव प्रभारी बनाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+