जम्मू और कश्मीर विधानसभा के स्पीकर ने बताया सुंजवां हमले का रोहिंग्या कनेक्शन

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित सुंजवान सेना कैंप पर आत्मघाती हमले पर राज्य की विधानसभा के स्पीकर के बयान ने हंगामा मचा दिया। स्पीकर कवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस हमले में रोहिंग्या शरणार्थियों का प्रयोग होना भी संभव है। विधानसभा स्पीकर ने कहाकि जिस जगह यह हमला हुआ है उसके आस पास शरणार्थी भी रहते है। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि हमले में रोहिंग्या शरणार्थियों का प्रयोग किया गया है।

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

वहीं इस घटना पर विधायकों में काफी गुस्सा दिखा। विधायकों ने जम्मू और कश्मीर की विधानसभा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। लगातार हो रही नारेबाजी के चलते स्पीकर ने विधानसभा स्थगित कर दी। इस आंतकी हमले पर राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वो इस घटना से दुखी हैं। उनकी सहानुभूति घायल लोगों के परिवार के साथ है।

सफाई कर्मचारी ने संदिग्‍ध गतिविधियां देखीं

सफाई कर्मचारी ने संदिग्‍ध गतिविधियां देखीं

बता दें कि जम्‍मू के सुंजवां स्थित आर्मी कैंप पर शनिवार को तड़के आतंकी हमला हुआ। हमला शनिवार को तड़के पांच बजे हुआ है। वहीं, उधमपुर से इंडियन एयरफोर्स के पैरा कमांडोज को एयरलिफ्ट करकेे जम्‍मू लाया गया है। जम्‍मू कश्‍मीर के मंत्री अब्‍दुल रहमान वीरी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके तहत दो जेसीओ शहीद हो चुके हैं।एक और एयरक्राफ्ट से कमांडोज को सरास्‍वा से सुंजवां लाया जा रहा है। जम्‍मू के आईजीपी एसडी सिंह जामवाल ने बताया है कि सुंजवान आर्मी कैंप के पास सुबह 4: 55 मिनट पर एक सफाई कर्मचारी ने संदिग्‍ध गतिविधियां देखीं थी।

नाले की मदद से आर्मी कैंप में दाखिल हुए

नाले की मदद से आर्मी कैंप में दाखिल हुए

आतंकी नाले की मदद से आर्मी कैंप में दाखिल हुए और फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इस हमले में अब तक एक जेसीओ समेत दो जवानों के घायल होने की खबरें हैं। हमले में एक जेसीओ मदन चौधरी उनकी बेटी घायल है। सुंजवान में जहां हमला हुआ है वहां पर सेना की 36वीं ब्रिगेड स्थित है। यह आर्मी कैंप श्रीनगर-जम्‍मू-पठानकोट हाइवे पर स्थित है और यहां काफी घनी आबादी है। साफ है कहीं न कहीं आतंकियों का मकसद बड़ी तबाही मचाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+