J&K Vidhan Sabha Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय सेना ने क्या की है बड़ी तैयारी?
Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 Dates: भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में साल 2019 में धारा 370 हटने व केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर 3 चरणों में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए न केवल ECI व राजनीतिक दल बल्कि भारतीय सेना ने भी बड़ी तैयारी की है। भारतीय सेना की तैयारी की वजह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में आतंकवाद-सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दे हैं।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
16 अगस्त को विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में एक चरण में एक अक्टूबर और जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में एक साथ 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।
भारतीय सेना की तैयारी की वजह
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय सेना की बड़ी तैयारी की वजह का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में 90-90 सीटें हैं, मगर हरियाणा में एक चरण में मतदान होगा जबकि जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन चरण में लगेंगे।
जम्मू में कितने आतंकी हमले?
साल 2024 में जम्मू रीजन में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। जुलाई में तो स्थिति यह थी कि 86 दिन में ही जम्मू रीजन में 10 जगहों पर आतंकी हमले हो गए थे, जिनमें 12 जवान शहीद हुए। इसलिए अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय सेना ने भी सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है।
जम्मू-कश्मीर चुनाव में कितनी अतिरिक्त फोर्स तैनात होगी?
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सेना और बीएसएफ के 5,000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा, जिसमें सेना की असम राइफल्स की 2 यूनिट और बीएसएफ की 2 बटालियन शामिल हैं।
जम्मू में यहां हुए आतंकी हमले
जम्मू क्षेत्र के कठुआ, डोडा, रियासी, राजोरी-पुंछ और उधमपुर जिले वो जगह हैं, जहां पर इसी साल आतंकी हमले हुए हैं। भारतीय सेना ने आतंकियों की तलाश में इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाए हैं। चुनाव को देखते ही इन्हीं इलाकों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
आतंकी हमलों की समीक्षा
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बुधवार को रक्षा मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें बीते दिनों हुए आतंकी हमलों की समीक्षा भी की गई है। भारतीय सेना पीर पंजाब के दक्षिण में सैनिकों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भारत-पाकिस्तान से लगते जम्मू रीजन के विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी ओडिशा से सीमा सुरक्षा बल की दो बटालियन और नक्सल विरोधी अभियाप ग्रिड से जम्मू भेजने का फैसला लिया है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सीटें
कुल सीट-90
SC सीट-07
ST सीट-09
जम्मू क्षेत्र में सीटें-43
कश्मीर क्षेत्र में सीटें-47
जम्मू कश्मीर में कुल मतदाता?
कुल मतदाता-88,66,704
सामान्य मतदाता-87,90,870
सर्विस मतदाता -75,834
18-19 वर्षीय मतदाता-4,27,813
थर्ड जेंडर मतदाता-167
85 साल से अधिक के मतदाता- 69,974
जम्मू कश्मीर में मतदान केंद्र
कुल मतदान केंद्र-11838
जम्मू कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग वाली सीटें
32 पंपोर
33 त्राल
34 पुलवामा
35 राजपोरा
36 जैनापोरा
37 शोपियां
38 डी.एच. पोरा
39 कुलगाम
40 देवसर
41 दूरू
42 कोकरनाग (एसटी)
43 अनंतनाग पश्चिम
44 अनंतनाग
45 श्रीगुफवारा - बिजबेहरा
46 शांगस - अनंतनाग पूर्व
47 पहलगाम
48 इंदरवाल
49 किश्तवाड़
50 पद्दर - नागसेनी
51 भद्रवाह
52 डोडा
53 डोडा पश्चिम
54 रामबन
55 बनिहाल
जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण की वोटिंग वाली सीटें
17 कंगन (एसटी)
18 गांदरबल
19 हजरतबल
20 खानयार
21 हब्बाकदल
22 लाल चौक
23 चन्नापोरा
24 जदीबल
25 ईदगाह
26 सेंट्रल शाल्टेंग
27 बडगाम
28 बीरवाह
29 खानसाहिब
30 चरार-ए-शरीफ
31 चदूरा
56 गुलाबगढ़ (एसटी)
57 रियासी
58 श्री माता वैष्णो देवी
83 कालाकोट - सुंदरबनी
84 नौशेरा
85 राजौरी (एसटी)
86 बुद्धल (एसटी)
87 थन्नामंडी (एसटी)
88 सुरनकोट (एसटी)
89 पुंछ हवेली
90 मेंढर (एसटी)
जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण की वोटिंग वाली सीटें
1 करनाह
2 त्रेहगाम
3 कुपवाड़ा
4 लोलाब
5 हंदवाड़ा
6 लंगेट
7 सोपोर
8 रफियाबाद
9 उरी
10 बारामूला
11 गुलमर्ग
12 वागूरा-क्रीरी
13 पट्टन
14 सोनावारी
15 बांदीपोरा
16 गुरेज (एसटी)
59 उधमपुर पश्चिम
60 उधमपुर पूर्व
61 चेनानी
62 रामनगर (एससी)
63 बनी
64 बिलावर
65 बसोहली
66 जसरोटा
67 कठुआ (एससी)
68 हीरानगर
69 रामगढ़ (एससी)
70 सांबा
71 विजयपुर
72 बिश्नाह (एससी)
73 सुचेतगढ़ (एससी)
74 आर.एस. पुरा - जम्मू दक्षिण
75 बाहु
76 जम्मू पूर्व
77 नगरोटा
78 जम्मू पश्चिम
79 जम्मू उत्तर
80 मढ़ (एससी)
81 अखनूर (एससी)
82 छंब












Click it and Unblock the Notifications