जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने घर में घुसकर सेना के जवान को गोलियों से भूना

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां कुछ आतंकवादियों ने घर में घुसकर सेना के एक जवान की हत्या कर दी है। मारे गए बहादूर जवान का नाम मुख्तार अहमद मलिक बताया जा रहा है, जो 162 टेरिटोरियल आर्मी यूनिट में शामिल था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जवान मलिक पर जब अटैक हुआ उस वक्त वह घर पर अपने बेटे की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे थे।

J&K: आतंकियों ने घर में घुसकर सेना को जवान गोलियों से भूना

आतंकवादियों ने कुलगाम के शूरत गांव में मुख्तार अहमद मलिक के घर में घुसपैठ की और उन्हें गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि मलिक क्षेत्रीय सेना में शामिल होने से पहले एक विद्रोही थे।

इससे पहले सोमवार को सेना के ही एक जवान ने कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला सैन्य स्टेशन पर आत्महत्या करने से पहले अपने दो सहयोगियों को गोली मार दी थी। आरोपी सैनिक सेना के 18 सिख रेजिमेंट से जुड़े थे। बता दें कि पिछले हाल ही के महीनों में ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली है, जब आतंकियों ने घर में घुसकर सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों की हत्या की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+