जम्मू कश्मीर: ज्वॉइंट ऑपरेशन में सेना ने किए आतंकियों के हथियार बरामद
श्रीनगर। इंडियन आर्मी और पुलिस ने एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादी द्वारा छुपाए गए भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, डोडा के कश्तीगढ़ से मगंलवार दोपहर को सेना और पुलिस ने आतंकियों के हथियार बरामद किए हैं।

सेना के मुताबिक, दो एके रायफल्स, तीन मैगजींस, 355 राउंड्स, एक UBGL, चार UBGL ग्रेनेड और चार चीनी ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस और सेना फिलहाल इस पूरे एरिये की छानबीन कर रही है।
घाटी में सेना और पुलिस इससे पहले कई बार इस प्रकार के ज्वॉइंट ऑपरेशन को अंजाम देकर आतंकियों के हथियार बरामद कर चुकी है। ऑपरेशन ऑल आउट में सेना ने पिछले एक साल में सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications