जम्‍मू कश्‍मीर: पाकिस्‍तान की फायरिंग में छह वर्ष की बच्‍ची की मौत, बीएसएफ का एक ऑफिसर शहीद

पुंछ। पाकिस्‍तान की ओर से जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ में जारी फायरिंग में छह वर्ष की एक बच्‍ची की मौत की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का एक ऑफिसर भी शहीद हो गया है। फायरिंग में पांच जवान भी घायल हैं। पाकिस्‍तान की तरफ से सुबह 7:45 मिनट से ही भारी गोलीबारी जारी है। पाक की ओर से मोर्टार और छोटे हथियारों से पुंछ के कुछ गांवों को निशाना बनाया जा रहा है। एलओसी पर स्थित इन गांवों में पाक की फायरिंग का सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। फायरिंग में एक आम नागरिक घायल है और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका इलाज जारी है।

सुबह से ही जारी फायरिंग

सुबह से ही जारी फायरिंग

सेना के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि पाक ने मनकोटे और कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में सुबह से फायरिंग की जा रही है। फायरिंग अभी तक जारी है और सेना की ओर से इसका लगातार जवाब दिया जा रहा है। पाक की फायरिंग में एक छह वर्ष की बच्‍ची की मृत्‍यु दोपहर करीब तीन बजे हुई है। पाक की सेना लगातार एलओसी पर स्थित सेना की फारवर्ड पोस्‍ट्स को निशाना बना रही है। पाक की ओर से मनकोट, कृष्‍णा घाटी और केरनी सेक्‍टर को दोपहर तीन बजे करीब मोर्टार और छोटे हथियारों से निशाना बनाया गया है।

 पाक की 12 पोस्‍ट्स हुई तबाह

पाक की 12 पोस्‍ट्स हुई तबाह

दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और कहा जा रहा है कि भारत की तरफ से भी पाक की 12 पोस्‍ट्स को निशाना बनाया गया है। भारत की ओर से पाकिस्‍तान के 10 से 12 जवानों के घायल होने की खबरें हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाक के दो-तीन जवानों की भी मौत हो गई है।

सुबह आठ बजे से जारी है फायरिंग

सुबह आठ बजे से जारी है फायरिंग

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के जवान मोहम्‍मद रफीक ने बताया कि पुंछ में एलओसी पर सुबह आठ बजे से फायरिंग जारी है। इस फायरिंग में एक व्‍यक्ति घायल है और उसका इलाज जारी है। पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि एलओसी पर रहने वाले लोगों में डर और दहशत का माहौल है।

लोगों से घरों में रहने को कहा गया

लोगों से घरों में रहने को कहा गया

राजौरी में भी पाकिस्‍तान की तरफ से लगातारी फायरिंग की जा रही है। रक्षा प्रवक्‍ता की ओर से बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान की तरफ गोलीबारी का बराबर जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्‍तान ने केरनी, गुंटारिया और शाहपुर के अलावा कसबा के गांवों में मोर्टार से फायरिंग की है। यहां पर लोगों से घरों के अंदर रहने को कहा गया है और साथ ही सभी प्रकार की सावधानियां बरतने की भी अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+