जम्मू कश्मीर: शोपियां में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में पुलिस और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। शोपियां के अरहामा इलाके में बुधवार दोपहर को एक पुलिस दल पर आतंकियों ने अटैक कर दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गवां दी। आतंकियों ने पुलिस से तीन एक-47 राइफल छीन ली है। पुलिस ने इस पुरे इलाके को घेर लिया है और उस तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी जैश और हिजबुल आतंकी संगठन ने ली है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने एस्कॉर्ट पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमले में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
वहीं, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आज सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा था, जिसमे सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने दो आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह एनकाउंटर अनंतनाग के मुनवार्ड इलाके में चल रहा था। जानकारी के अनुसार यहां 1-2 आतंकी छिपे थे, जिन्हें सेना ने घेर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications