जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में ढेर हिजबुल के 3 आतंकी, भारी गोला-बारूद और हथियार बरामद
Recommended Video
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर की खबरें हैं। दक्षिण कश्मीर के तहत आने वाले शोपियां में पुलिस और सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। कश्मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे।

पाकिस्तान की हिंसा भड़काने की साजिश
सरकार की तरफ से घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पिछले दिनों इंटेलीजेंस ब्यूरों की तरफ से जारी अलर्ट के बाद से राज्य में सुरक्षाबल पहले से ज्यादा चौकन्नें हो गए हैं। पिछले दिनों जारी वॉर्निंग में कहा गया था कि जम्मू कश्मीर में इस वर्ष आने वाली गर्मियां हिंसक हो सकती हैं। केंद्र सरकार को दी गई इस वॉर्निंग में कहा गया था कि पाकिस्तान की तरफ से फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की मीटिंग पूरी होने के बाद घाटी में हिंसा भड़काने की कोशिशें की जा सकती हैं। पाकिस्तान की एफएटीएफ ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग के चलते ग्रे लिस्ट में रखा है। इस इंटेलीजेंस के बाद केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि घाटी से सेनाओं की वापसी नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications