जम्मू कश्मीर: बड़े हमले की तैयारी में नगरोटा में मारे गए जैश के 3 आतंकी
Recommended Video
श्रीनगर। जम्मू के नगरोटा में जम्मू कश्मीर पुलिस के टोल प्लाजा पर शुक्रवार को तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। ये आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे और अगर अधिकारियों की मानें तो आतंकियों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश की थी। तीनों आतंकियों को उस समय ढेर किया गया जब वे ट्रक में थे और रोकने पर पुलिस पर फायरिंग कर भागने की फिराक में थे।

आतंकियों के पास मिले पाक में बने हथियार
अधिकारियों ने बताया है कि आतंकी, पुलिस के साथ कई दिनों तक संघर्ष के लिए तैयार होकर आए थे। आतंकियों के पास पाकिस्तान मार्क वाले मार्फीन इनजेक्शन, आईडी और आर्मर बुलेट्स तक थीं। अधिकारियों का कहना है कि इससे साफ साबित होता है कि आतंकियों का संबंध पाकिस्तान से था। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। पुलिस ने उनके पास से एक-47 राइफल्स, मैगजींस और ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन डेटोनेटर्स, आरडीएक्स, छह चीनी ग्रेनेड और 32,000 रुपए कैश मिले हैं। तीनों आतंकी ट्रक की मदद से भारत पहुंचे थे। इसके अलावा आतंकी भारत-पाक के बीच स्थित नदियों और दूसरे माध्यमों से भी दाखिल हुए। आतंकी उस ट्रक में सवार हुए थे जो श्रीनगर जा रहा था। इसी बीच पुलिस को सुबह पांच नगरोटा में बान टोल प्लाजा से इनके गुजरने की जानकारी मिली थी। आतंकियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक जवान घायल हो गया। इसके बाद टोल प्लाजा पर हुए एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications