जम्मू कश्मीर: बारामाला के उरी में बस पलटने से 20 से ज्यादा लोग घायल
उरी। जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के उरी में एक बस के पलटने से 20 से ज्यादा लोग जख्मी होने की पुष्टी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, एक एसआरटीसी बस (JK01Y 0421) उरी कस्बे के सलामाबाद में एक मोड़ पर ड्राइव ने कंट्रोल खो दिया और बस पलट गई। यह एक्सीडेंट श्रीनगर-मुजफ्फराबाद हाइवे पर हुआ है।

वहीं, स्थानीय मीडिया ग्रेटर कश्मीर की खबर के मुताबिक इसमें हादसे में कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं। घायल हुए लोगों को उरी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications