ये हैं वतन के वे रक्षक ज‍िन्‍हें न है भूख्‍ा की चिंता न प्‍यास की कद्र, देखें कैसे जीते हैं जिंदगी

नई दिल्‍ली। वतन के लिए जो काम करते हैं वो औरों से काफी अलग होते हैं। उनकी जिंदगी जीने का तरीका, उनका वजूद काफी कुछ दूसरों से कई मायनों में अलग होता है। जहां भी वतन के लिए कुछ कर गुजरने वालों की बात आती है तो हमें सबसे पहले बॉर्डर पर लगे फौजियों की याद आती है। लेकिन वतन की रक्षा में लगे हुए पुलिस वालों की तरफ हमारा ध्‍यान नहीं जाता है। उनके बारे में हमेशा हमारी धारणा हमेशा गलत ही होती है। अक्‍सर हमारा मानना होता है कि वो हमेशा लोगों के साथ गलत ही करते हैं लेकिन कभी इस ओर ध्‍यान नहीं जाता है कि पुलिस वाले भी उनमें से एक हैं जो देश की सेवा में हर वक्‍त लगे रहते हैं।

ये हैं वतन के वे रक्षक जो भूल बैठे हैं भूख और प्‍यास

हाल ही में सोशल मीडिया पर पुलिस वालों का एक ऐसा ही इंटररेस्टिंग वीडियो सामने आया है जिसमें द‍िखाया गया है क‍ि जम्‍मू कश्‍मीर की चौकसी के लिए उन्‍हें इतना भी समय है नहीं है क‍ि खाना भी सुकून से खा सके। जम्‍मू कश्‍मीर की सुरक्षा में तैनात यह पुलिस नौजवान इस कदर भूखे हैं कि सामने खाना द‍िखते ही वे एक ही थाली में खाना खाने के लिए जुट पड़े हैं। उन्‍होंने यह भी नहीं देखा कि थाली में आखिर है क्‍या। प्‍यास लगने पर इतना भी समय नहीं है क‍ि करीने से पानी पी सकें। वीडियो में दि‍खाया गया है क‍ि ये नौजवान समय बचाने के चक्‍कर में बाल्‍टी से ही पानी पीकर अपनी प्‍यास बुझाने में लगे हैं।

वतन की सुरक्षा में लगे भूख से बिलख रहे इन पुलिस वालों की कद्र अगर हम और आप नहीं करेंगे तो कौन करेगा। इनके हाथ में तेजी से बोलता डंडा तो नजर आता है लेकिन जम्‍मू कश्‍मीर में चौबीस घंटों तैनात पुलिस वालों की दर्द की दास्‍तां नजर नहीं आती है। एक बार आप इस वीडियो पर नजर डालिए और देखिए कैमरे के सामने आती ही उनके चेहरे पर जहां वतन के लिए प्‍यार दिखाई दे रहा है वहीं इनके दर्द की एक छवि भी नजर आ रही है। हमें सलाम करना चाहिए देश के ऐसे वीर पुलिस जवानों को जिनको हम सिर्फ गालियां और अपशब्‍द कहते हैं। वीडियो में यह भी दिखाया गया है क‍ि खाना खाते खाते भी यह पुलिस नौजवान अपनी डयूटी पर दोबारा जाने के लिए तत्‍पर हैं। वीडियो देखने के लि‍ए जाएं इस लिंक पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+