जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकियों ने किया दूसरा हमला, एक और जवान शहीद, एक घायल
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकियों ने किया दूसरा हमला, एकऔर जवान शहीद, एक घायल
बारामूला। कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। इसी बीच खबर आई है कि जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों द्वारा एक बार फिर फायरिंग की गई। जिसमें हमारी फौज के एक और जवान शहीद हो गए और दूसरा जवान घायल हुआ है। अब तक महज एक दिन में आतंकियों की ओर से हुए हमले में अब तक 4 जवान शहीद हो गए हैं वहीं हमारी सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है।

बता दें पिछले कई दिनों से भारतीय सेना ने आतंकी कमांडर मारे गिराए हैं। इस वजह से इन दिनों घाटी में आतंकी बौखालाहट में हमारी सेना के सुरक्षाबलों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। सोमवार सुबह कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला किया। जिसमें एक पुलिस अधिकारी और 2 जवान शहीद हो गए थे इसके बाद अब एक और जवान के शहीद होने की खबर आ रही है। हालांकि सुबह 6 घंटे के अंदर ही सुरक्षाबलों ने इस हमले का बदला लेते हुए आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बाद में एक और आतंकी ढेर किया। इस आतंकी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में अब तक कुल 2 आतंकियों को मार गिराया है और एक AK-47 राइफल, 2 पिस्टल भी जब्त कर ली है। फिलहाल तीसरे आतंकी के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ के बारे में जम्मू और कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मारा गया आतंकी सज्जाद जो उत्तर कश्मीर में सक्रिय था। वह यहां के शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल था। जबकि एक अन्य आतंकवादी अनतुला मीर भी मारा गया।

बता दें बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में सोमवार सुबह सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तैनात थी। तभी घात लगाकर आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें सीआरपीएफ की 119 बटालियन के दो जवान घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी भी शहीद हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के मुताबिक घटना के बाद आतंकी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। जिस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया। जिसमें लश्कर का टॉप कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर भी शामिल है। इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

फिलहाल आतंकियों की तलाश की जा रही है। हमले में शामिल 3 आतंकवादियों का पता लगाने के लिए एक स्निफर डॉग का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों के अनुसार आतंकियों के वो कपड़े बरामद किए हैं जो उन्होंने वहां बदले थे। गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों के अंदर ये दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया था।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications