जम्मू कश्मीर: बारामूला में SPO भर्ती के दौरान हमला करने की कोशिश में था आतंकी, पुलिस ने दबोचा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला से सोमवार को एक आतंकी को पकड़ा है। पुलिस को इसके पास से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। फिलहाल इस मामले में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बारामूला, नॉर्थ कश्मीर के तहत आता है। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि आतंकी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह डेलिना इलाके में जारी स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) भर्ती के दौरान ग्रेनेड अटैक करने की कोशिश कर रहा था।

पिछले दिनों सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से चलाए गए गए एक ज्वॉइन्ट ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। इस आतंकी को सेना ने बारामूला के सोपोर से गिरफ्तार किया गया है जो नॉर्थ कश्मीर में आता है। इस आतंकी का नाम आदिल बताया गया था। बारामूला के ही रहने वाले इस आतंकी के पास से भी भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications