J&K Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ शुरू, मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी
J&K Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ शुरू, मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी
Jammu and Kashmir Shopian Encounter: जम्मू और कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक शोपियां के कापरेन इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। इन एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पुलिस और सेना दोनों एक साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को जवाब दे रहे हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी संगठन के एक सदस्य को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई है। ये आतंकी कुलगाम-शोपियां इलाके में सक्रिय था। फिलहाल सेना और पुलिस मिलकर तलाशी अभियान जारी रखेगी।
बता दें कि सेना और कश्मीर जोन की पुलिस पिछले कई महीनों से घाटी में आतंकियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications