जम्मू और कश्मीर: पुलवामा के कंगन में आतंकी को मार गिराया गया
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने जम्मू और कश्मीर में एक आतंकी को मार गिराया है। राज्य के पुलवामा स्थित कंगन में हुई कार्रवाई में जिस आतंकी को मारा गया है कि उसकी पहचान मुसव्विर हसन वानी के तौर पर हुई है। बता दें कि गौरतलब है कि 3 अप्रैल को पुलिस और 52 राष्ट्रीय रायफल्स की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। आंतकी को सोपोर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए आतंकी को स्थानीय बताया गया था। रविवार को सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया था और 13 आतंकियों को मार गिराया था। घाटी में लगातार आतंकियों की धरपकड़ चल रही है।

वहीं 4 अप्रैल को आतंकियों ने जम्मू पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की एक पोस्ट पर ग्रेनेड फेंक दिया था। इस दौरान जवाबी कार्यवाही भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications