जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, आतंकियों ने 5 गैर कश्मीरी मजदूरों को मौत के घाट उतारा, 1 घायल
जम्मू-कश्मीर:आतंकियों ने 5 गैर कश्मीरी मजदूरों की हत्या की, 1 घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। एक के बाद एक आतंकी वारदात सामने आ रहे हैं। मंगलवार को आतंकियों ने कश्मीर के कुलगाम में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देते हुए पांच गैर कश्मीरी मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकवादियों ने पांच गैर कश्मीरियों की हत्या कर दी। जबकि 1 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया।

आपको बता दें कि यूरोपीय संघ के 23 सांसदों का एक शिष्टमंडल जम्मू कश्मीर में हालात का जायजा लेने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचा। यूरोपीय संघ के सांसदों के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई, लेकिन बावजूद इसके आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म किए जाने के बाद से लगातार आतंकी वारदार बढ़ रहे हैं। बौखलाए आतंकी ट्रक ड्राइवरों, कारोबारियों और दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को निशाना बनाकर उनपर हमला कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications