Jammu and Kashmir: पाकिस्तान ने फिर से तोड़ा सीजफायर, सुंदरबनी सेक्टर में बरसाई गोलियां
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान ने फिर से तोड़ा सीजफायर, बरसाई गोलियां
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तान की ओर से लगातार नापाक हरकत की जा रही है। रविवार को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लघंन किया और भारतीय सीमा पर गोलियां बरसाई।

रविवार को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले के सुंदरीबन सेक्टर में गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर को तोड़ते हुए भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया था। देर रात पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग कर बीएसएफ की फकीरा पोस्ट को निशाना बनाया। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने छोटे बड़े हथियारों से गोलाबारी की। हालांकि इस गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ।
इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के खारी खमरारा सेक्टर में शुक्रवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। LoC पर पाकिस्तानी की ओर से की गई इस गोलाबारी तीन नागरिक मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications