जम्‍मू-कश्‍मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। शोपियां के खाजपुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Recommended Video

      Jammu Kashmir के Shopian में सुरक्षाबलों के साथ Encounter में 2 Terrorist ढेर | वनइंडिया हिंदी
      Jammu and Kashmir: encounter underway between security forces and terrorists in Shopian

      सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। ताजा जानकारी के मुताबिक, शोपियां में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

      जनवरी के महीने में भी दक्षिण कश्‍मीर के तहत आने वाले शोपियां में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। कश्‍मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया था कि आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। मारे गए तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे।

      ये भी पढ़ें: जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां एनकाउंटर में ढेर हिजबुल के 3 आतंकी, भारी गोला-बारूद और हथियार बरामद

      इसके पहले, सुरक्षाबलों ने पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बिजबेहरा के संगम इलाके में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयब्बा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। एनकाउंटर के बाद तीन हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। ये आतंकी किसी खतरनाक साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग बना रहे थे।

      वहीं, 19 फरवरी को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। जबकि 5 फरवरी को आउटर श्रीनगर में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+