Jammu &Kashmir DDC Elections: डीडीसी चुनाव के 5वें चरण का मतदान आज, सुरक्षा कड़ी

Jammu &Kashmir DDC Elections: जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। करीब आठ लाख मतदाता, 299 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कश्मीर संभाग के 37 और जम्मू के 20 चुनाव क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच मतदान होगा। राज्य चुनाव आयुक्त के. के. शर्मा ने कहा कि डीडीसी चुनाव के अलावा सरपंच के 58 पदों और पंच के 218 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं,प्रदेश चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Recommended Video

      Jammu & Kashmir:DDC Election के पांचवें चरण का चुनाव जारी, यूं वोट डालने निकले लोग | वनइंडिया हिंदी
      J&K: डीडीसी चुनाव के 5वें चरण का मतदान आज

      गौरतलब है कि जिला विकास परिषद के चौथे चरण के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में कुल 34 सीटों पर 50. 08 फीसदी वोट डाले गए। जम्मू संभाग में 69.31 फीसदी और कश्मीर संभाग में 32 प्रशित मतदाताओं ने वोट डाले। आपको बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां डीडीसी के चुनाव हो रहे हैं। डीसी चुनाव के पहला चरण का मतदान 28 नवंबर को हुआ था।

      जनता सीधे अपने स्थानीय निकाय के लिए प्रतिनिधि चुनेगी

      केंद्र सरकार का कहना है कि इन चुनावों के जरिए जनता सीधे अपने स्थानीय निकाय के लिए प्रतिनिधि चुनेगी। वोटिंग आठ चरणों में होगी, आज मतदान का पांचवा चरण है। जम्मू-कश्मीर में हो रहा डीडीसी का चुनाव में कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं। कुछ महीने पहले जब पंचायती राज कानून में संशोधन करके जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव का रास्ता साफ हुआ था तो वहां के कई सियासी दल और नेता इसको लेकर जरा भी उत्साहित नहीं थे। लेकिन, चुनाव की घोषणा होते ही स्थिति एकदम से बदल गई। आज यहां की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां ना सिर्फ चुनाव लड़ रही हैं, एक आंकड़े के मुताबिक लगभग दो दर्जन पूर्व मंत्री , विधायक और सांसद भी इस स्थानीय चुनाव में किस्मत इस बार आजमा रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+