कपिल मिश्रा के खिलाफ एक्शन ले सरकार: जमीयत उलेमा-ए-हिंद

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सरकार से भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोमवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में अभी तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। इस हिंसा में 130 आम लोगों के अलावा 56 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति-व्यवस्था बनाए रखें। इस बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सरकार से भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि वो लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। इसके साथ ही जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सरकार से मांग की, कि भड़काऊ बयान देने के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ऊपर कार्रवाई की जाए। आपको बता दें कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को लेकर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रविवार को एक विवादित बयान दिया था।

कपिल मिश्रा ने क्या कहा था

कपिल मिश्रा ने क्या कहा था

कपिल मिश्रा ने कहा था, 'दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम- जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए, इसके बाद हमें मत समझाइयेगा, हम आपकी भी नहीं सुनेंगे, सिर्फ तीन दिन। वहीं एक ट्वीट में कपिल मिश्रा ने कहा था, 'जाफराबाद में अब स्टेज बनाया जा रहा है। एक और इलाका जहां अब भारत का कानून चलना बंद, सही कहा था मोदी जी ने शाहीन बाग एक प्रयोग था। एक-एक करके सड़कों, गलियों, बाजारों, मुहल्लों को खोने के लिए तैयार रहिए। चुप रहिए, जब तक आपके दरवाजे तक ना आ जाएं, चुप रहिए।'

बयान को लेकर शिकायत दर्ज

बयान को लेकर शिकायत दर्ज

अपने इस बयान के कारण कपिल मिश्रा मुश्किलों में घिरते हुए भी नजर आ रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़काने के आरोप में कपिल मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई हैं। इनमें से एक शिकायत आम आदमी पार्टी की पार्षद रेशमा नदीम और दूसरी शिकायत वकील हसीब उल हसन ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कपिल मिश्रा ने लोगों को दंगा फैलाने के लिए भड़काया और साथ ही पुलिस को भी धमकी दी।

गौतम गंभीर ने कहा- भड़काऊ बयान पर हो कार्रवाई

गौतम गंभीर ने कहा- भड़काऊ बयान पर हो कार्रवाई

कपिल मिश्रा के बयान को लेकर भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी बयान सामने आया है। गौतम गंभीर ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति कौन है, चाहे वह कपिल मिश्रा हों या कोई और, वो किसी भी पार्टी से संबंधित हो, अगर उन्होंने कोई भड़काऊ भाषण दिया है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।' गौरतलब है कि दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+