जामिया हमलावर की मार्कशीट क्या फर्जी? उसके स्कूल मैनेजर ने कही ये बात

नई दिल्ली। गुरुवार को सीएए के खिलाफ मार्च निकाल रहे जामिया मिलिया के छात्रों पर फायरिंग करने वाले युवक के स्कूल मैनेजर ने उसकी मार्कशीट को सही बताया है। हमलावर गौतमबुद्धनगर के जेवर का रहने वाला है। शुक्रवार को हमलावर की मार्कशीट सामने आई थी, जिसमें उसके नाबालिग होने का दावा किया गया है। इस मार्कशीट के फर्जी होने की बात भी कुछ लोगों ने उठाई थी, जिसे स्कूल की ओर से गलत कहा गया है। फायरिंग करने वाले लड़के के स्कूल मैनेजर नरेंद्र शर्मा ने कहा है कि मार्कशीट सही है और आरोपी नाबालिग ही है।

स्कूल मैनेजर ने कही ये बात

स्कूल मैनेजर ने कही ये बात

जेवर स्थित स्कूल के मैनेजर नरेंद्र शर्मा ने कहा, मार्कशीट फर्जी नहीं है वो यहां का स्टूडेंट है। दसवीं की मार्कशीट में उसकी जन्मतिथि 8 अप्रैल 2002 दर्ज है। उसने 2018 में सीबीएसई की परीक्षा पास की है।

जेवर का रहने वाला ये युवक शुक्रवार को तमंचा लेकर जामिया पहुंच गया था और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र को गोली लगी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

घर के लोग बोले- स्कूल के लिए निकला था

घर के लोग बोले- स्कूल के लिए निकला था

फायरिंग करने वाले युवक के परिवार का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था, वो ऐसा कुछ कर सकता है। उसके परिवार के एक सदस्य का कहना है कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है लेकिन बीते चार दिन से अजीब तरह की बातें कर रहा था। शुक्रवार को भी वो स्कूल के लिए निकला था लेकिन उसने ये घटना कर दी।

फेसबुक पर लिखी थी खेल खत्म करने की बात

फेसबुक पर लिखी थी खेल खत्म करने की बात

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले युवक जेवर का रहने वाला बताया गया है। ये तमंचा लहराता हुए जब फायरिंग कर रहा था। तो कट्टा लहराते हुए चिल्लाया- मैं हूं... आओ तुम्हें देता हूं आजादी। बताओ किसे चाहिए आजादी। इसके फेसबुक पर- शाहीन बाग खेल खत्म और चंदन भाई ये आपका बदला है जैसे पोस्ट हैं। इसने एक पोस्ट में ये भी लिखा है कि अंतिम यात्रा में मुझे भगवा में ले जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+