Jamia Protest: पुलिस बिना इजाजत कैंपस में घुसी, हम कोर्ट तक जाएंगे: VC नजमा अख्तर
नई दिल्ली। एक बार फिर से राजधानी के जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को वाइस चांसलर नजमा अख्तर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, छात्र-छात्राओं ने आज वीसी के दफ्तर का घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी की,अपने प्रदर्शन के दौरान छात्र 'हल्ला-बोल' और 'वाइस चांसलर चुप्पी तोड़ो' के नारे लगाते नजर आए, बवाल बढ़ने के बाद जामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचीं और उन्होंने छात्रों से कहा कि उनकी ओर से FIR दर्ज की जा चुकी है लेकिन पुलिस की तरफ से उनकी FIR को रिसीव नहीं किया जा रहा है, जो आप चाहते हैं हम वो नहीं कर सकते हैं, क्योंकि हम सरकारी अफसर हैं लेकिन पुलिस बिना इजाजत कैंपस में घुसी इसलिए हम कोर्ट तक जाएंगे।
Recommended Video

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने विवि के परीक्षा की तारीखों के पुनर्निर्धारण की भी मांग की है। मालूम हो कि प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने 15 दिसंबर की घटना के बाद अब तक पुलिस के खिलाफ FIR न होने को लेकर सवाल उठाया। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में हिंसा हुए एक महीना बीत गया, लेकिन अब तक पुलिस के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है, उनका सवाल है कि अब तक कुलपति चुप क्यों हैं, और इसी वजह से आज उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया है।
15 दिसंबर 2019 को जामिया विवि में हुआ था विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर 15 दिसंबर 2019 को जामिया विवि में विरोध प्रदर्शन हुए थे। भीड़ ने मथुरा रोड और सरिता विहार-नोएडा रोड पर जाम लगा दिया था। जब पुलिस ने इन्हें हटाने का प्रयास किया तो शरारती तत्वों ने उनपर पथराव कर दिया जिसके बाद पुलिस के जवाबी कार्रवाई करने पर भीड़ ने करीब आधा दर्जन बसों में आग लगा दी थी, इस हमले में एक दमकलकर्मी के अलावा छह पुलिसकर्मी और 42 प्रदर्शनकारियों घायल हो गए थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications