जामिया विवाद: बैकफुट पर दिल्ली पुलिस, सभी छात्रों को छोड़ा, 6 घंटे बाद पुलिस हेडक्वाटर्र से हटे छात्र
नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को रिहा कर दिया है। नागरिकता संशोधन कानून पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने रात नौ बजे जो रूप लिया उसे देखकर पूरा देश स्तब्ध रह गया। जामिया कैंपस शिक्षा के आंगन से जंग के मैदान में बदल गया। दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच पथराव, लाठियां, आंसू गैस के गोले चलने लगे। जामिया यूनिवर्सिटी में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों की तादात में छात्र और शिक्षक दिल्ली पुलिस के मुख्यालय का घेराव करने पहुंच गए।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रनधावा ने 35 छात्रों को रिहा करने का ऐलान किया। कालकाजी और न्यू फैंड्स कॉलोनी से हिरासत में दिए गए छात्रों को रिहा कर दिया गया। वहीं छात्रों की रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदर्शनकारी वहां से लौट गए। छात्रों का आरोप है कि पुलिस जबरन जामिया यूनिवर्सिटी के अंदर घुसी और लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चों के साथ मारपीट की। जामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुई इस कार्रवाई का विरोध अलीगढ, पटना और कोलकाता तक हुआ।
MS Randhawa, PRO Delhi Police: All detained students have been released from Kalkaji and New Friends Colony. pic.twitter.com/1Plzfp3tfV
— ANI (@ANI) December 15, 2019












Click it and Unblock the Notifications