जामिया गोलीकांड: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया इलाके में तीन बार फायरिंग की घटना से हंगामा मचा हुआ है। 30 जनवरी को जामिया नगर में एक युवक द्वारा पिस्तौल लहराने और फायरिंग की घटना में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस ने एक अजीत नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने जामिया में बंदूक चलाने वाले युवक को हथियार सप्लाई किया था।

Jamia firing Delhi Police successful the accused arrested for supplying weapons

गौरतलब है कि रविवार की मध्य रात्रि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर 5 के पास स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों ने फायरिंग की थी। यह जामिया इलाके में गोलिबारी की तीसरा मामला था। इस घटना के बाद सीएए प्रदर्शनकारियों और जामिया छात्रों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा और आधी रात को ही लोगों ने प्रदर्शन करना शूरू कर दिया। बता दें कि 30 जनवरी की घटना को भी एक युवक बंदूक लेकर सीएए प्रदर्शनकारियों के करीब पहुंच गया था।

इस दौरान उसने प्रदर्शनकारियों को धमकी दी और फायरिंग की थी। इस हादसे में जामिया का एक छात्र घायल हो गया था। इस घटना के दो दिन बाद ही शाहीन बाग में भी एक युवक द्वारा फायरिंग का मामला सामने आया था। बता दें कि जामिया मिलिया इस्‍लामिया विश्‍वविद्यालय के पास रविवार रात की गई गोलीबारी पर एमओएस जी किशन रेड्डी की बयान आया। उन्‍होंने कहा कि ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। हथियार रखने और ऐसी हरकत करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। सरकार इसपर सख्त कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि रविवार देर रात गोली करीब 11.30 बजे नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में जामिया के गेट नंबर 7 पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गेट नंबर पांच पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।

यह भी पढ़ें: क्या-क्या हुआ देश में पहली बार, पीएम मोदी ने दिल्ली की रैली में बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+