शादी के लिए ब्लैकमेल कर रही थी शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी ने दी खौफनाक सजा

जालंधर। जालंधर में एक सनकी आशिक ने प्रेमिका द्वारा शादी की बार-बार मांग करने और उसके द्वारा कथित तौर पर ब्लैकमेल करने पर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की इतनी ही नहीं उसने खुद को भी मारने की कोशिश की। प्रेमिका शादीशुदा व एक बच्चे की मां बताई जा रही है। जालंधर के रामामंडी इलाके के दकोहा में एक आशिक जो अपनी शादीशुदा प्रेमिका के व्यवहार से बौखलाया हुआ था उसने दिन-दहाड़े अपनी प्रेमिका के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद पर ब्लेड से कई वार कर लिए। महिला का शरीर 80 फीसदी झुलस चुका है। पुलिस ने 80 फीसदी झुलसी प्रेमिका को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान कलमबद्ध कर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी राजन (28) चौगिट्टी के एकता नगर का निवासी है। युवती मूलरूप से फगवाड़ा की रहनेवाली है।

jalandhar boyfriend burn his married girlfriend the try to kill himself

बताया जा रहा है कि युवती छह माह पहले तक अपने पति संजीव कुमार के साथ एकता नगर चौगिट्टी में रहती थी। दोनों का दो साल का बच्चा है। संजीव सब्जी विक्रेता है। एकता नगर में युवती को ऑटो चालक राजन से प्रेम हो गया। संजीव को इस बात का पता चला तो वह पत्नी व बच्चे को लेकर दो माह पहले दकोहा चला गया। लेकिन, युवती और राजन के बीच फोन पर बातचीत होती रही। करीब एक माह पहले युवती अपने पति को छोड़कर राजन के साथ गदईपुर में रहने लगी। इस दौरान राजन ने युवती से शादी की बात की, लेकिन उसने मना कर दिया और उसे छोड़ बच्चे के साथ दकोहा के ऋषि नगर में अलग रहने लगी।

दकोहा पुलिस चौकी इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया कि आरोपी राजन दो लीटर पेट्रोल और लाइटर लेकर दकोहा पहुंचा था। दीवार फांदकर अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। और उस पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। इसके बाद राजन ने अपने पेट पर ब्लेड से वार करने शुरू कर दिए। शरीर में आग लगने के युवती चीखते हुए बाहर निकली तो आस पड़ोस के लोग वहां दौडक़र पहुंचे और आग को बुझाया। इसी बीच लोगों को आते देख राजन भागकर सिविल अस्पताल पहुंच गया। वहीं युवती को भी लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में कई बार राजन ने पुलिस के सामने कहा कि युवती मेरी नहीं हुई तो किसी की भी नहीं होने दूंगा। पुलिस ने अस्पताल में राजन पर नजर रखने के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।

उधर, पुलिस को दिए बयान में राजन ने बताया कि युवती ने उसे एक दिन फोन कर पीएपी चौक बुलाया। वहां उसने एक लाख रुपये मांगे। न देने पर रेप के केस में फंसाने की धमकी दी। परेशान होकर उसने दो दिन बाद युवती को रामा मंडी बुलाया। रामा मंडी में मिलने पर युवती ने फिर दो लाख की डिमांड कर दी। युवक के मुताबिक युवती ने उससे कहा कि जितना लेट करोगे, रुपये बढ़ते जाएंगे। राजन ने कहा कि इसी से परेशान होकर वह जान देने के लिए पेट्रोल लेकर उसके घर पहुंचा था। जब वह अपने ऊपर पेट्रोल डालने लगा तो युवती बोतल खींचने लगी। तेल फर्श पर गिरने से युवती गिर गई। इस बीच उसके दूसरे हाथ में पकड़ा लाइटर उससे अचानक जल गया और आग लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+