जैश उल हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी; कहा- अभी बड़ी पिक्चर आनी बाकी
जैश उल हिंद नाम के संगठन ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदा वाहन रखने की जिम्मेदारी ली है। टेलीग्राम ऐप के एक संदेश के माध्यम से संघठन ने ऐसा दावा किया है।
नई दिल्ली। जैश उल हिंद नाम के संगठन ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदा वाहन रखने की जिम्मेदारी ली है। टेलीग्राम ऐप के एक संदेश के माध्यम से संघठन ने ऐसा दावा किया है।

मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने गुरुवार को मुकेश अंबानी के घर (एंटीलिया) के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की थीं। इसके साथ-साथ पुलिस ने गाड़ी से कई नंबर प्लेट्स भी बरामद की थीं। इनमें से कुछ नंबर प्लेट्स उन गाड़ियों की नंबर प्लेट्स से मिलती थीं जिनका इस्तेमाल मुकेश अंबानी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी करते हैं।
जैश ने बिटकॉइन के जरिए की पैसों की मांग
Recommended Video
टेलीग्राम पर दिए अपने मेसेज में जैश उल हिंद संगठन ने अंबानी से बिटकॉइन के जरिए पैसों की डिमांड की है। इसके अलावा इस मामले की जांच में जुटीं एजेंसियों को भी चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है कि अगर हमें रोक सकते हो तो रोककर दिखा दो।
इजराइल दूतावास के पास हुए हमले की इसी संगठन ने ली थी जिम्मेदारी
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास के बाहर किए गए एक धमाकी की जिम्मेदारी भी इसी संगठन ने ली थी। इस धमाके के बाद इस संगठन की ओर से जारी किए गए एक संदेश में कहा गया था कि, 'हम तुम्हारी नाक के नीचे तुम पर हमला करते हैं और तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते। मोसाद तुम्हारा सहयोगी है लेकिन उसके भी हाथ कुछ नहीं लगा।'
मालूम हो कि मोसाद इज़राइल की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी है। इजराइल दूतावास के बाहर हुए इस हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोसाद से हाथ मिलाया था।
यह लेख इंडिया टुडे से लिया गया है। इस लेख का हमारे द्वारा संपादन नहीं किया गया है। हमने इसका केवल हिंदी में अनुवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications